हेलो दोस्तो आपका स्वागत है मेरे पोस्ट में और मैं हूँ आपका दोस्त मुंगेरी राजकुमार ढालिया। दोस्तो हमने मेरे पिछले पोस्ट्स में जाना कि एक ब्लॉग क्या है?ब्लॉग कैसे बनाये?और अपना पहला ब्लॉगपोस्ट कैसे लिखे?आज मैं आपको बताऊंगा की Google Adsense क्या है?और एडसेंस से पैसे कैसे कमा सकते है? What is Google Adsense?and how its work?तो चलिए शुरू करते है।
Table of Contents
एडसेंस क्या है? What is Google Adsense?
दोस्तो आज का युग इंटरनेट का युग है।
आज के युग मे सभी लोग ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते है।
आजकल बहुत लोग गूगल में ये ही सर्च करते है कि हम ऑनलाइन पैसा कैसे कमाए?

तो दोस्तो वैसे तो ऑनलाइन पैसे कमाई करने के बहुत तरीके है।
लेकिन सबसे बढ़िया तरीका है कि आप अपना एक ब्लॉग बनाये और उसको google adsense से मोनीटाइस करके पैसे कमा सकते है।
दोस्तो अगर आप ऑनलाइन एक्टिव रहते है तो शायद अपने Google Adsense का नाम जरूर सुना होगा ।
अगर नही सुना है तो आज आप जान जाएँगे की google adsense क्या है?
दोस्तो आपको अगर जानना है कि Google Adsense क्या है?
तो आपको मेरा पूरा पोस्ट ध्यान से पढ़ना होगा दोस्तो अगर google adsense को एक्सप्लेन करे तो गूगल एडसेंस गूगल के द्वारा बनाया गया एक एडवरटाइजिंग और पब्लिशिंग प्रोग्राम है।
दोस्तो गूगल को कई लोग google ads के जरिये अपने किसी भी प्रकार के प्रोडक्ट का एडवरटाइजिंग करने के लिए कुछ पैसे देते है।
और गूगल adsense के जरिये उन प्रोडक्ट के ads को अपने पब्लिशर को अपने वेबसाइट या यूट्यूब के जरिये एडवरटाइजिंग के लिए देता है।
जो गूगल अपने पब्लिशर्स को प्रदान करता है।
ताकि वो अपने ब्लॉग वेबसाइट या फिर यूट्यूब चैनल को मोनीटाइस कर सके और उसके बदले में रेवेन्यू जनरेट कर सके।
Google adsense कैसे काम करता है?
दोस्तो हमको इंटरनेट पर हर तरह की जानकारी प्राप्त होती है और वो हमें मिलती है किसी ब्लॉग वेबसाइट या वीडियो के जरिए।
दोस्तो जब भी हम किसी कीवर्ड के जरिये गूगल में कुछ सर्च करते है ।
तो आपके सामने बहुत सारे रिजल्ट आते है।आप उनमे से किसी साइट पर जाते है।
तो आपको आपके कीवर्ड के अनुसार उस साइट पर जानकारी मिलती है।
वो आपको ब्लॉग के जरिये भी मिल सकती है और वीडियो के जरिये भी।दोस्तो अपने देखा होगा कि उस वेबसाइट पर कुछ ads भी शो होती है।
उनमे से कुछ ads एडसेंस की होती है और कुछ दूसरे एडनेटवर्क की भी हो सकती है।दोस्तो जब हम उस ad पर क्लिक करता है।
तो गूगल एडसेंस उस वेबसाइट के मालिक को कुछ रेवन्यू देता है।
जो उसके एडसेंस के अकाउंट में add हो जाते है
Google Adsense अकाउंट कैसे बनाये? How to create a google adsense account?
दोस्तो अब जानते है कि आप एडसेंस का अकाउंट कैसे बना सकते?इस पर मैं आपको पूरी जानकारी प्रदान करूँगा।

चाहे आपको अपने वेबसाइट के लिए एडसेंस चाहिए या अपने यूट्यूब चेनल के लिए।मैं आपका हर डाउट इस पोस्ट में क्लियर करूँगा।
सबसे पहले आप गूगल सर्च पर जाकर एडसेंस सर्च कीजिये अब आपके सामने जो भी रिजेल्ट आएंगे।
उसमे से आप google adsense की साइट पर जाइये।
अब गूगल आपको एडसेंस की वेब साइट पर ले जाएगा जहाँ पर आपको एक बटन दिखाई देगा।
जिस पर sign up now लिखा होगा आपको उस पर क्लिक करना है।
जब आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जो आपको नीचे इमेज में दिखाई दे रहा है।

आपको उसमे अपने ब्लॉग का url डालना है।फिर आपको अपना ईमेल आईडी डालना है।
उसके बाद आपको yes send me कस्टमाइज हेल्प पर क्लिक करना है।
फिर सेव एंड कंटीन्यू पर क्लिक करना है।उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा ।
वहां पर आपको क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करना है।अब आप अपने एडसेंस के अकाउंट पर रिडारेक्ट हो जाएंगे ।
वहाँ पर आपको अपना डिटेल डालना है।और सबमिट कर देना है। फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे एक कोड लिखा होगा ।
आपको वो कोड कॉपी करना है।उसके बाद आपको अपने ब्लॉगर में जाना है और लेफ्ट साइड में theme लिखा हुआ दिखाई देगा ।
आपको उस पर क्लिक करना है।उसके बाद आपके सामने जो स्क्रीन आएगी उसमे आपको edit html पे क्लिक करना है।अब आपके सामने एक स्क्रीन खुलेगी।
जिसमे आपकी वेबसाइट का पूरा html कोड होगा आपको उसमे से head टैग को देखना है जो ऊपर ही होगा ।
आपको उस कोड को थोड़ा नीचे स्क्रोल करना है तो आपको head लिखा हुआ दिख जाएगा।
फिर आपको head के आगे क्लिक करके एंटर प्रेस करना है और वो कोड जो आपने कॉपी किया था वो पेस्ट कर देना है।उसके बाद आपको save theme पर क्लिक करना है।
अब आपको एडसेंस को खोलना है जहाँ पर से आपको वो कोड मिला था।
आप जब उस कोड को नीचे स्क्रोल करेंगे तो आपको एक चेक बॉक्स दिखेगा आपको उस चेक बॉक्स को टिक करके done पर क्लिक करे।
बस आपका अकाउंट क्रिएट हो गया अब आपको एडसेंस के मेल का इंतजार करना है कि आपका अकाउंट अप्रूव हुआ या नही।
दोस्तो दो चार दिन में एडसेंस आपको मेल कर देगा कि आपका अकाउंट अप्रूव हुआ या नही।
जब आपके पास अप्रूवल का massage आ जाये ।
उसके बाद आप अपने गूगल अकाउंट से ads का कोड कॉपी करके अपने वेबसाइट या ब्लॉग पर डाल सकते हो।
Adsense अप्रूवल पाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट
दोस्तो एडसेंस से अप्रूवल पाने के लिए आपको कुछ पॉइंट्स पर ध्यान देना होगा
- दोस्तो आपको adsense का अप्रूवल पाने के लिए सबसे पहले तो एक कस्टम डोमेन नेम खरीदना होगा।
- उसके बाद उस डोमेन को अपने ब्लोगर से लिंक करना होगा।
- उसके बाद आपको बहुत से हाई क्वालिटी कंटेंट पोस्ट लिखने होंगे। क्वालिटी कंटेंट पोस्ट कैसे लिखें ये मैंने अपनी पिछली पोस्ट में बता दिया है।
- आपको अपने ब्लॉग के लिए अबाउट us,कॉन्टेक्ट us, डिक्लेमर, और प्राइवसी पॉलिसी के पेज बनाने होंगे ये भी एक जरूरी पॉइंट है।
- इसके बाद आपको अपनी साइट को search console में लिस्ट करना होगा। ये कैसे करते है इसको मैं अपनी अगली पोस्ट में बता दूंगा।
- अब अपनी साइट का sitemap search console में ऐड करना है।
- और आखरी पॉइंट ये सब काम आपको एडसेंस अकाउंट बनाने से पहले करना है।
Google Adsense में CPC CTR RPM CPA क्या है?
दोस्तो अब आपका adsense account अप्रूव हो जाएगा ।

तो आप जब अपने एडसेंस के अकाउंट में जाएंगे तो आपके सामने सबसे पहला सवाल आएगा कि cpc ctr वगरह क्या है? मुझे तो कुछ समझ नही आ रहा ।
तो मैं अपने इस पोस्ट में आपको इसका भी सॉल्यूशन देने वाला हु की आखिर ये cpc वगरह का क्या मतलब है? सबसे पहले मैं आपको बताता हूं कि cpc क्या है?
CPM क्या है?
दोस्तो पहले मैं आपको बताता हूं कि cpm का फुल फॉर्म क्या है?दोस्तो cpm का फुल फॉर्म cost per thousand होता है।इसको हम विस्तार से समझते है दोस्तो जो एडवरटाइजर होते हैं।
वो गूगल को सबसे पहले पूछते है कि आप 1000 इम्प्रेशन के कितने पैसे लेते है।
तब गूगल उनको बताता है कि हम 1000 के 1$ लेते है या 2$लेते है जितना उनका बनता है ।
वो उतना उनको बता देते है। अब आप सोचेंगे कि इम्प्रेशन क्या होता है ।
दोस्तो एडसेंस में इम्प्रेशन का मतलब है कि उनकी ads कितनी बार दिखाई दी है।
जैसे आपकी कोई साइट है और आपको एडसेंस अप्रूवल मिल गया है ।
अब गूगल आपके साइट पर कुछ ads शो करता है।वो ads आपके वेबसाइट पर जितनी बार दिखाई जाती है उसी को इम्प्रेशन कहते है।
अब मान लीजिए आपकी साइट पर वो ads 1000 बार दिखाई देती है तो उसको 1000 इम्प्रेशन कहते है।
उसी 1000 इम्प्रेशन का वो गूगल को 1$ या 2$ जितना गूगल तय करता है। उतना पैसा देना पड़ता है।
इसी प्रकार गूगल भी हमको 1000 इम्प्रेशन के पैसे देता है। उसको ही cpm कहते है।
CPC क्या है?
दोस्तो cpc का फूल फॉर्म cost per click होती है।दोस्तो cost per click का मतलब है।
कि जो एडवरटाइजर होते है वो cpm का पैसा तो देते ही है साथ ही वो गुगल को cpc यानी कि कितने क्लिक हुए है ।
उनके भी पैसे देते है। फिर गूगल भी हमको cpc के आधार पर पैसा देता है।
CTR क्या है?
दोस्तो ctr का फुल फॉर्म click through rate hai इसका मतलब होता है कि आपके वेबसाइट या यूट्यूब पर जितने ads show हुए है या जितने इम्प्रेशन हुए है उन पर कितने प्रतिशत click हुए है।
जैसे मान लीजिए कि आपके वेबसाइट पर 100 इम्प्रेशन हुए है और उन 100 इम्प्रेशन पर 5 बार क्लिक हुआ है ।
तो उसका ctr 5 प्रतिशत होता है।दोस्तो जितना ज्यादा ctr होगा उतने लोग उस ads से उस एडवरटाइजर की साइट पर जाएंगे।
उतना ही फायदा उस एडवरटाइजर को होगा।लेकिन जितना ज्यादा ctr बढ़ता है उससे हमारा एडसेंस अकाउंट डिसेबल हो सकता है।
क्योकि जब भी हमारा ctr 15 प्रतिशत से ज्यादा होता है और कई दिनों तक 15 प्रतिशत से ज्यादा ही रहता है ।
तो गूगल को लगता है कि ये बन्दा या तो खुद ही क्लिक कर रहा है या फिर अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से क्लिक करवा रहा है।
इसलिए गूगल हमारा अकाउंट डिसेबल कर देता है।
उससे बचने के लिए हमको अपने एडसेंस के अकाउंट पर सभी ads को रोककर एडसेंस को एक फॉर्म भरके देना होता है कि जो हमारा ctr बढ़ रहा है।
उसमे हमारी कोई गलती नही है उसके बाद गूगल अपना एक्शन लेता है।
Page RPM क्या है?
दोस्तो page rpm का फूल फॉर्म revenew per thousand है।
इसका मतलब ये है कि हमको cpm और cpc दोनो मिलाकर 1000 इम्प्रेशन पर जो पैसा मिलता है उसको rpm कहते है।
Google adsense pay कैसे करता है?
दोस्तो एडसेंस अलग अलग देश मे अलग अलग तरीके से पेमेंट करता है इंडिया में EFT के जरिए पेमेंट करता है।आप अपने एडसेंस अकाउंट में EFT को कैसे इनेबल करते है अब मैं आपको बताता हूं।
Adsense account में EFT कैसे एनेबल करे?
अब आप सोचेंगे EFT क्या है?दोस्तो eft का फुल फॉर्म है इलेक्ट्रॉनिक फण्ड ट्रांसफर।
दोस्तो इसके जरीये एडसेंस आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करता है।अब जानते है कि adsense account में EFT को कैसे एनेबल करते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने एडसेंस अकाउंट में जाना है और settings पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको payments पर क्लिक करना है और अब आपको payment settings पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको change payment mathed पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा उसको आपको भरना है।
- उस फॉर्म में सबसे पहले आपको अपना नाम लिखना है जो कि आपके अकाउंट में है।
- उसके बाद आपको अपने बैंक का नाम लिखना है।
- फिर आपको अपने बैंक का IFSC कोड लिखना है जो कि आपको अपने बैंक की पासबुक में मिल जाएगा।
- इसके बाद आपको SWIFT-BIC कोड डालना है ये कोड अपने बैंक में जाकर प्राप्त करना पड़ेगा।
- इसके बाद आपको अपने बैंक का अकाउंट नम्बर लिखना है और save पर क्लिक करना है।
अब आप अपनी पेमेंट को अपने बैंक में ट्रांसफर कर सकते है।
लेकिन इससे पहले आपको अपना पिन वेरीफिकेशन करना होता है।
Adsense pin वेरीफिकेशन क्या है?
दोस्तो आपको अपने बैंक में अपना पैसा ट्रांसफर करने के लिय पिन वेरिफिकेशन करना होगा।
अब ये पिन वेरीफिकेशन क्या है?दोस्तो जब आपके google adsense अकाउंट में 10$हो जाते ।
है तो गूगल डाक के जरिये आपके अड्रेस पर एक पोस्ट भेजेगा।
जिसके अंदर आपको एक पिन नंबर मिलेगा।
जो आपको अपने एडसेंस अकाउंट में एक पिन वेरिफिकेशन का massage होगा।
वहाँ पर वो पिन डाल कर वेरिफाई पर क्लिक करना है।
अब आपका पिन वेरीफिकेशन कंप्लीट हो जाएगा।उसके बाद आपका पैसा आपके अकाउंट में जा पायेगा।
अगर अपने पिन वेरिफिकेशन नही किया तो आपको आपके बैंक एकाउंट में पैसे नही मिलेंगे।
दोस्तो आपको google adsense क्या है?और google adsense कैसे काम करता है?
इस विषय पर मेरी पोस्ट कैसी लगी कॉमेंट्स करे अगर आपको google adsense क्या है? ये पोस्ट अच्छी लगी तो शेयर करे।धन्यवाद।