हेलो दोस्तो मैं हु आपका दोस्त मुंगेरी ढालिया और आपका स्वागत है hindisoch पर। और आज मै आपके लिए लेकर आया हु haunted stories in hindi
दोस्तो मैं बहुत दिनों के बाद आपके पास वापिस आया हु वो मुझको दूसरा काम था।
इसलिए मैं आज से आपके लिए रोज एक नई कहानी लिखने का प्रयास करूंगा आज की मेरी कहानी है। The scary burger तो चलिए शुरू करते है।
The scary burger की शुरुआत
सुर्या और रागिनी दोनो एक साइंटिस्ट थे।
वो दोनों एक रिसर्च कर रहे थे।
उन्होंने एक ऐसा फार्मूला और एक मशीन तैयार किया जिससे वो किसी भी निर्जीव प्राणी में किसी दूसरे प्राणी के प्राण डाल सकते थे।
वो दोनों अपने घर पर ही सारे एक्सपेरिमेंट किया करते थे।

उनके दो बच्चे थे डिम्पल और यश ।डिम्पल की उम्र 19 साल थी और यश 17 साल का था ।
दोनो भी बहन पूरा दिन लड़ते रहते थे।
उनका घर एक जंगल के बीचों बीच था।
वो अपनी ज्यादातर जरूरते जंगल से ही पूरी करते थे ।
लेकिन एक्सपेरिमेंट के लिए जिस चीज की जरूरत थी उसके लिए वो शहर पर निर्भर थे।
वो कुछ छोटे छोटे अविष्कार करके उनको शहर में बेचकर अपने पैसों की जरूरत को पूरा करते थे।
एक बार वो दोनों कुछ सामान लेने के लिए शहर गए हुए थे।
डिम्पल ने कहा चलो यश थोड़ी मस्ती करते है।
उनको पता था कि उसके मम्मी पापा ने एक मशीन बनाई है जिससे किसी एक प्राणी के प्राण दूसरे में दाल सकते है ।
पर उस मशीन में थोड़ा काम बाकी है ये उनको नही पता था।
वो दोनों अपनी लैब में गये वो दोनों सोचने लगे कि क्या करे किसकी आत्मा किसके अंदर डालें ।
उनको वहाँ पर एक चूहा दिखा उन्होंने उस चूहे को उठाया ।
डिम्पल ने कहा कि इस चूहे के प्राण किसमे डालने चाहिए।
यश ने अपने पास से एक बर्गर निकाला और कहा कि इसमें डालते है।
उन दोनों ने चूहे को और उस बर्गर को उस मशीन में रखा और मशीन शुरू कर दी।
वो फार्मूला जो लिक्विड फॉर्म में उस मशीन में लगा था।
वो गैस के फॉर्म में उस मशीन में फैल गया।
और कुछ देर बाद जो हुआ वो देखकर दोनो वहाँ से भाग कर बेसमेंट में छुप गए।
दरअसल हुआ ये की वो चूहा तो मर गया पर उस बर्गर में जान आ गयी ।
जान आने तक तो ठीक था। उसके पैर उग गए हाथ उग गए और उसका साइज भी बहुत बढ़ गया।
दिखने में वो एक राक्षस जैसा दिख रहा था उसके हाथों के नाखून बहुत ही नुकीले और बड़े थे।
उसके दांत बहुत ही तीखे और बड़े थे।उसको देखकर ऐसा लग रहा था कि जो भी उसके सामने आया वो मरा।
इसलिए डिम्पल और यश वहाँ से भागकर बेसमेंट में छिप गए।
वो बर्गर अपने नुकीले नाखुनो से उस मशीन को तोड़कर बाहर आया। और वहां से निकलकर शहर की तरफ बढ़ने लगा।
कुछ देर बाद सुर्या और रागिनी घर वापिस आये तो पूरे घर को तहस नहस देखकर चोंक गए।
उन्होंने पूरे घर मे अपने बच्चों को ढूंढने लगे लेकिन वो दोनों नही मिले।
इसके बाद रागिनी जोर जोर से चिल्लाने लगी उसकी आवाज डिम्पल ने सुनी और बोली ममा हम बेसमेंट में है।
फिर दोनों बेसमेंट से बाहर आये और सारी बात अपने माता पिता को बताई।
सुर्या बोला बच्चों ये तुम दोनों ने क्या किया रागिनी ने कहा कि सुर्या क्या तुमने उस फॉर्मूले का एन्टी डॉट तैयार किया था क्या ?
सुर्या ने कहा कि नही वो अभी पूरी तरह से तैयार नही हुआ।
उसपर थोड़ा काम बाकी है। रागिनी ने कहा कि अब तक तो उस बर्गर ने शहर में पहुंचकर बहुत तबाही मचा दी होगी।
तुमको जल्दी से वो एंटीडोट तैयार करना होगा।
सुर्या ने कहा हां मुझसे जो हो सकता है मैं वो करने की कोशिश करता हूँ।
वो बर्गर शहर में घुस गया और वहाँ पर तबाही मचा दी।
सबसे पहले वो एक रेस्टोरेंट में गया। उसको देखकर सभी लोग डर गए उसकी आंखें एकदम लाल हो गयी थी और मुह से गंदी लार टपक रही थी।
उसको देखते ही घिन आ रही थी। और सब डर भी रहे थे।
देखते ही देखते उस बर्गर ने एक लड़की पर हमला कर दिया और अपने नुकीले नाखुनो से उस लड़की को किसी पिलो की तरह चिर फाड़ दिया।
फिर पीछे से उसके बॉयफ्रेंड ने एक कुर्सी उठाकर उस बर्गर को मारने की कोशिश की लेकिन वो बर्गर बहुत ही ताकतवर था।
उस पर इस मार का कोई असर नहीं हुआ।
उस बर्गर ने उसके बॉयफ्रेंड को भी मर दिया और उसका खून पीने लगा।
जैसे जैसे वो लोगो का खून पी रहा था वैसे वैसे वो और भी बड़ा और ताकतवर हो रहा था।
फिर रेस्टोरेंट के मालिक ने अपनी बन्दूक निकाली उस बन्दूक पर धूल जमी हुई थी।
लग रहा था कि उसका इस्तेमाल कई सालों से नही किया गया।
रेस्टोरेंट के मालिक ने जैसे ही उस बर्गर पर गोली चलाई गोली बर्गर के आरपार निकल गयी ।
लेकिन थोड़ी देर बाद उस गोली से जो छेद हुआ था।
वो भर गया और बर्गर ने उस रेस्टोरेंट के मालिक को भी मर डाला।
सुर्या ने बड़ी मेहनत करके उसका एंटीडोट बना लिया।
अब बस वो एंटीडोट उस बर्गर पर छिड़कना था और उसके प्राण बर्गर से बाहर निकल जाएंगे।
सुर्या वो एंटीडोट लेकर शहर की तरफ गया ।उस बर्गर को रोकने के लिए शहर की पूरी पुलिस लगी थी लेकिन उस बर्गर का साइज बहुत बढ़ गया था।
इसलिए वो सभी मिलकर भी उस को रोक नही सके वो बर्गर पूरे शहर को तबाह कर रहा था।
सुर्या वहाँ की पुलिस से मिला और उनको बताया कि उस बर्गर को बस एक ही चीज रोक सकती है।
फिर सूर्य ने अपने पॉकेट से एंटीडोट निकाल कर कहा कि बस ये ही उसको रोक सकता है।
इस एंटीडोट को उस बर्गर के ऊपर छिड़कना पड़ेगा।
इसमें मुझको आपकी मदद की जरूरत होगी।
उसके साइज के हिसाब से इस एंटीडोट को पानी मे मिलाकर उस पर छिड़कना होगा।
पुलिसकर्मियों ने कहा कि तुमको ये सब कैसे पता कि इस दवा से ही उस बर्गर को रोक सकते है।
फिर सुर्या ने उनको पूरी बात बता दी।
पुलिसकर्मियों ने उसकी मदद करने का फैसला किया और एक दमकल विभाग वालो से एक पानी की गाड़ी मंगवाई।
सुर्या ने वो एंटीडोट उस पानी मे मिला दिया। और जहाँ पर वो बर्गर तबाही मचा रहा था उस जगह पर जाकर पूरा पानी उस पर छिड़क दिया।
जिससे कुछ डर बाद वो बर्गर नीचे गिर गया। और फिर से निर्जीव हो गया।
सुर्या वहां से चला गया।और अपने घर जाकर अपने बच्चों को बोला कि आज के बाद वो उसके लैब में बिना पूछे न आये।
दोस्तो आपको haunted stories in hindi The haunted burger कैसी लगी कॉमेंट करे ।
अगर आपको short haunted stories in hindi अच्छी लगे तो शेयर करे